khabar abhi tak

आटो चालक पर किया हमला, पलटने से एक ही परिवार के 15 लोग घायल, एक की हालत गंभीर, जबलपुर रेफर

 

जबलपुर। एमपी के दमोह स्थित कोरासा गांव में देर रात आटो चालक के चालक पर संदिग्ध युवक ने हमला कर दिया। चालक पर हमला होते ही आटो चालक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में माल वाहक में सवार 15 घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंंचाया गया। जहां पर एक युवक की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।                                                                                                  
                               पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तिलगुवां सागर में रहने वाला ऑटो चालक दिनेश अहिरवार ने बताया कि वह अपने परिवार के 15 सदस्यों के साथ बांदकपुर जागेश्वर नाथ धाम से दर्शन कर घर के लिए रवाना हुआ। उसने दावा किया कि कोरासा गांव के पास एक युवक ने ऑटो रोकने की कोशिश की। दिनेश ने जब आटो नहीं रोका तो बदमाश ने लाठी से हमला कर दिया, जिससे आटो का शीशा टूट गया। हमले के बाद आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 15 लोग घायल हो गए, हमले की खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर एक युवक की हालत को देखते प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरु कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak