khabar abhi tak

बुलेरो की टक्क र लगते ही उछलकर कर जमीन पर गिरा आटो, एक महिला की मौत, 12 घायल, अंतिम संस्कार से लौट रहे परिजन

 

जबलपुर/दमोह। एमपी के दमोह स्थित न्यू दमोह पीएम आवास कालोनी रोड पर आज दोपहर दो बजे के लगभग बुलेरो ने सवारी से भरे आटो को टक्कर मार दी। आटो की टक्कर लगते ही आटो उछलकर गिरा, जिसकी चपेट में आकर एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 12 लोगों को गंभीर चोटें आई, जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंंचाया गया। जहां पर तीन घायलों की हालत को देखते हुए जबलपुर रेफर किया गया है।                                  
                                     बताया गया है कि आनू गांव में वृद्ध के अंतिम संस्कार में शामिल होकर गांव की दस महिलाएं व दो पुरुष आटो में बैठकर  राजा पटना गांव के लिए निकले। दोपहर दो बजे के लगभग आटो जब न्यू दमोह पीएम आवास कालोनी के सामने से गुजर रहा था। इस दौरान सामने से आई बुलेरो जीप के चालक ने टक्कर मार दी। जीप की टक्कर लगते ही आटो उछलकर पलट गया। जिसकी चपेट में आने से एक महिला बतिबाई लोधी के शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर मौत हो गई। वहीं अन्य सवारियों के शरीर पर गंभीर चोटें आई। राह चलते लोगों ने देखा तो घायलों को आटो से निकालकर पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चंदाबाई उम्र 50 वर्ष, इमरतीबाई व विनीताबाई लोधी की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर के मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया।  टक्कर मारने के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। 

दुर्घटना में इन लोगों को आई है चोटें- 

-1. नबनी बाई. केदार सिंह उम्र 25 वर्ष

-जगत पिता लक्खू अहिरवार उम्र 42 वर्ष

-चंदाबाई मोहन सिंह 60 वर्ष रेफर

-इमरती बाई दिलीप सिंह 45 वर्ष रेफर

-पार्वती पति गोपाल सिंह 40 वर्ष 

-भूपेंद्र पिता बलवान सिंह 30 वर्ष

-विनीता पति चंदन सिंह 45 वर्ष रेफर

-हल्की भाई महेंद्र सिंह 35 वर्ष

-चंदाबाई पति खेत सिंह 45 वर्ष

-रचना पति करण सिंह 50 वर्ष

-बबीता पति कोमल 40 वर्ष 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak