जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी, जबलपुर के रास्ते चल रही पाटलिपुत्र-बंगलूरू, और पुणे-दानापुर एक्सप्रेस का विस्तार किया गया है। बंगलूरू-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस अब सहरसा तक, पुणे-दानापुर अब सुपौल तक और अहमदाबाद-बरौनी का संचालन सहरसा तक होगा। इन ट्रेनों की संशोधित समय सारिणी रेलवे प्रशासन ने जारी कर दी है।
गाड़ी संख्या 22352 बंगलूरू-पाटलिपुत्र 16 सितंबर से सहरसा तक जाएगी। हर सोमवार शाम 1:50 बजे चलने के बाद यह ट्रेन मंगलवार की रात 22.30 बजे जबलपुर, बुधवार सुबह 4:22-4:27 बजे छिवकी, सुबह 10:00-10:10 बजे पाटलिपुत्र एवं शाम 4:50 बजे सहरसा पहुंचेगी। इसी तरह सहरसा से हर शुक्रवार दोपहर 1:35 बजे चलने के बाद रात 8:15-8:20 बजे पाटलिपुत्र, रात 2:05-2:10 बजे छिवकी, शनिवार की सुबह 7.50 बजे जबलपुर और रविवार शाम 4:35 बजे बंगलूरू पहुंच जाएगी।
पुणे-दानापुर अब पुणे से सुपौल तक नए नंबर के साथ चलेगी
पुणे-दानापुर एक्सप्रेस इसका नंबर अब 12149 की जगह 11401 कर दिया गया। रात 9:05 बजे चलने के बाद अगले दिन दोपहर 13.35 बजे जबलपुर, शाम 7:45-7:47 बजे ट्रेन प्रयागराज छिवकी, रात 2:15-2:45 बजे दानापुर एवं अगले दिन दोपहर 1:15 बजे सुपौल पहुंच जाएगी। इसी तरह सुपौल से 11402 की रवानगी दोपहर 2:30 बजे होगी जो रात 10:45-11:15 बजे दानापुर, सुबह 4:50-4:55 बजे प्रयागराज छिवकी, 10.20 बजे जबलपुर एवं अगले दिन सुबह 4:00 बजे ही पुणे पहुंचेंगी।
भोपाल से निकलने वाली यह ट्रेन सहरसा तक बढ़ी
इसी क्रम में 12 सितंबर से ही 19483 अहमदाबाद-बरौनी रात 12:35 बजे चलकर अगले दिन सुबह 7:18-7:20 बजे प्रयागराज छिवकी, शाम 6:30-6:40 बजे एवं रात 10:55 बजे सहरसा लतक चलने लगी है। 19484 बरौनी-अहमदाबाद 14 सितंबर से सहरसा से शाम 4:40 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 7:00-7:05 बजे प्रयागराज छिवकी एवं 16 सितंबर को पूर्वाह्न 11:55 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी, भोपाल होकर चलती है.
