सैलून दुकान में गला काटने का प्रयास, चाचा-भतीजे पर हमला कर आरोपी फरार


जबलपुर।
नेता कॉलोनी के सैलून में शुकवार को बाल कटवाने पहुंचे चाचा-भतीजे पर पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों ने चाकू से हमला किया। हो-हल्ला और भीड़ को देखकर आरोपी फरार हो गए। घायलों को इलाज के लिए विक्टोरिया भेजा।

अधारताल पुलिस ने बताया कि विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती नेता कॉलोनी निवासी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि वह फायनेंस कम्पनी में जॉब करता है। शुक्रवार को घर के पास ही सैलून की दुकान में बाल कटाने गया था। उसी समय उसका भतीजा नीलेश बाल कटवाने आया। तभी मोहल्ले के प्रिंस पटैल एवं क्रिस वहंा पर आये। पुरानी बुराई को लेकर उसके भतीेजे के साथ गाली-गलौज करते हुये नीलेश को पकड़कर खींचने लगे। वह सैलून में बीच बचाव करने लगा। प्रिंस ने जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर नीलेश के पेट में चोट पहुंचा दी। क्रिश ने जान से मारने की नियत से चाकू से नीलेश पर हमला किया। नीलेश ने अपना बचाव किया, जिससे चाकू उसके दाहिने हाथ की अंगुली में लगा। लोगों की भीड़ इकट्ठा होता देखकर दोनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।

Post a Comment

Previous Post Next Post