khabar abhi tak

सोसायटी की बिल्डिंग की 13वीं मंजिल की बालकनी से गिरे मां-बेटा, दोनों की मौत

नई दिल्ली. नोएडा के ग्रेनो वेस्ट स्थित थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत एक सोसाइटी से बड़ी ही दुखदायक खबर सामने आई है। सोसाइटी में शनिवार सुबह सोसाइटी की बालकनी से गिरने से एक मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। 

मृतकों के नाम साक्षी चावला और दक्ष चावला हैं। हादसा कैसे हुआ इस बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है लेकिन बताया जाता है कि दोनों मां-बेटे की मौत मौके पर ही हो गई थी। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह आत्महत्या है या फिर हादसा या कोई साजिश। क्योंकि आसपास के लोगों के मुताबिक चंद सेकेंड में ही ये सारी घटना घटित हुई है इसलिए ज्यादा तथ्यों का पता नहीं चल पाया है। जिस बालकनी से दोनों गिरे हैं वो 13वीं मंजिल पर है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak