khabar abhi tak

पुलिस को देखते मची भगदड़, पांच जुआरी पकड़ाए


जबलपुर।
गोसलपुर हाइवे के ढाबे के सामने जुआ खेल रहे लोगों में शुक्रवार रात उस समय भगदड़ मच गई, जब पुलिस ने घेराबंदी कर छापा मारा था। पुलिस ने जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरपफ्तार किया, जिनके कब्जे से 53,200 रूपए जब्त किए। 

गोसलपुर थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह मर्सकोले ने बताया कि देर रात मुखबिर की सूचना पर शिवम चौरसिया के ढाबे के सामने बुढागर में जुआ खेल रहे गोसलपुर निवासी हिमांशू परिहार, मनीष मिश्रा, संदीप उर्फ कंजा चौरसिया सहित अन्य दो को पकड़ा। पुलिस का कहना है कि ये आरोपी कई दिनों से पुलिस से नजर बचाकर जुआ खेल रहे थे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak