भारतीय संविधान और सामाजिक न्याय विषयक निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का समापन
जबलपुर। शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित “भारतीय संविधान और सामाजिक न्याय” विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह मानस भवन, जबलपुर में सम्पन्न हुआ। 6 सप्ताह तक चली इस प्रतियोगिता में हज़ारों विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता लाना तथा सामाजिक न्याय, समानता और एकता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत निबंध और चित्रों की गुणवत्ता ने यह स्पष्ट किया कि भारत का भविष्य जागरूक और प्रतिभाशाली हाथों में सुरक्षित है।
समारोह के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष आदरणीय उमंग सिंघार, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव चंदन यादव, एआईसीसी की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक, पूर्व मंत्री एवं विधायक लखन घनघोरिया तथा पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट रहे। विजेताओं को निबंध प्रतियोगिता में लैपटॉप, एंड्रॉइड मोबाइल और टैबलेट प्रदान किए गए। चित्रकला प्रतियोगिता में नकद पुरस्कार और स्मृति चिन्ह वितरित किए गए। प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार और प्रमाण पत्र भी दिए गए।
निबंध प्रतियोगिता विजेता
प्रथम स्थान – ऋषभ चौधरी, कक्षा 11वीं, स्कूल : गुरु गोविंद सिंह खालसा
द्वितीय स्थान – हंशिका शर्मा, कक्षा 10वीं, स्कूल : जैन कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला
तृतीय स्थान – विधि तागड़े, कक्षा 10वीं, स्कूल : सेंट नॉरबर्ट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल
