ग्वालियर। गिरवाई क्षेत्र में फैक्ट्री परिसर में खाना बनाने के बहाने महिला को बुलाकर दो चौकीदारों ने गैंगरेप किया। वारदात 21 अगस्त की रात हुई थी, लेकिन बदनामी और डर के चलते महिला 24 दिन तक खामोश रही। इसके बाद जब आरोपी बार-बार दबाव बनाने लगे तो पीडि़ता ने आज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर दोनों चौकीदार संतोष कुमार और सीताराम के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। गिरवाई क्षेत्र के अजयपुर की 45 वर्षीय महिला एक फैक्ट्री में खाना बनाने का काम करती है। 21 अगस्त की रात शर्मा फैक्ट्री में चौकीदार संतोष कुमार 60 वर्ष ने उसे अपने कमरे पर खाना बनाने के लिए बुलाया। वहां उसका साथी सीताराम 58 वर्ष भी मौजूद था। महिला जैसे ही कमरे में पहुंची तो दोनों ने अश£ील हरकतें शुरु कर दी। महिला ने विरोध किया और उठकर जाने लगी तो दोनों ने धमकी देते हुए बारी-बारी से बलात्कार किया। वारदात के बाद आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी, जिसके चलते वह खामोश रही। लेकिन आरोपियों की हिम्मत बढ़ गई और उन्होंने उसे दोबारा बुलाना शुरू किया। लगातार दबाव के बाद महिला ने आज गिरवाई थाना पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसपर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और शर्मा फैक्ट्री के सर्वेंट क्वार्टर पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।