khabar abhi tak

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी की प्रतिमा को लेकर मचा घमासान, प्रशासन ने किया इंकार, कांग्रेस ने कहा हर हाल में लगेगी

रीवा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी की जयंती पर लगाई जाने वाली प्रतिमा को लेकर अब रोक लग गई है। जिसे लेकर अब कांग्रेस व प्रशासन के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। नगर निगम प्रशासन जिसे एसएफ चौराहा बता रहा है। पुलिस उसे पुलिस लाइन चौराहा बता रही है।

                                    वहीं प्रतिमा लगाने के काम के पहले ही ठनाठनी शुरू हो गई है। जहां प्रशासन ने अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस अब प्रतिमा लगाने पर अड़ गई है। श्रीनिवास तिवारी की प्रतिमा को लगाने के लिए बीते काफी समय से तैयारियां चल रही थीं। आगामी 17 सितंबर को श्रीनिवास तिवारी के शताब्दी के अवसर पर प्रतिमा का आवरण होना था। जो अब खटाई में पड़ता दिखाई दे रहा है। हालांकि अब पूरे मामले को लेकर कांग्रेस अब प्रशासन और सरकार दोनों पर हमलवार दिखाई दे रही है। जिस चौराहे पर प्रतिमा को लगाना है। उस चौराहे पर बीते दस दिनों से काम चल रहा है। लेकिन आज अचानक से पुलिस प्रशासन से मौके पर पहुंचकर काम को रोक दिया। चौराहे के नाम को लेकर भी नगर निगम और प्रशासन के बीच मतभेद की स्थिति है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रतिमा तो लग कर रहेगी और और हर हाल में लगेगी। उन्होंने प्रशासन को चेतावानी भी दी है कि अवरोध करोगे लेकिन रोक नहीं पाओगे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak