khabar abhi tak

सास ने लाइट जलाई तो बहू को आया गुस्सा, रिटायर्ड ASI ससुर पर किया चाकू से हमला

ग्वालियर। मुरार स्थित बैंक कालोनी में देर रात एक बहू ने अपने रिटायर्ड एएसआई ससुर पर चाकू से हमला कर दिया है। बहू रात को सास के द्वारा लाइट जलाने से गुस्से में थी। जिसके चलते सास और बहू के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ते ही सास शिकायत करने थाना चली गई। जिससे बहू और गुस्से में आ गई, उसने घर में सो रहे ससुर पर हमला कर दिया। हमले में ससुर के शरीर पर गंभीर चोटें आई, जिन्हे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बहू के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

                               शहर के उपनगर मुरार बैंक कॉलोनी निवासी फूलसिंह कुशवाह पुलिस विभाग से एएसआई के पद से रिटायर्ड हुए है। उनके परिवार में पत्नी, बेटा,बहू और एक नाती है। बीती रात करीब 11.30 बजे सास भूरी बाई ने बाहर से आकर लाइट चालू कर दी थी। इस बात पर बहू ने सास को गालियां देना शुरू कर दिया।  नाती राहुल ने देखा तो बीच-बचाव कराया। उसके बाद सास भूरी कुशवाह अपने नाती के साथ बहू की शिकायत करने थाने चली गईं। इस बात से बहू और गुस्से में आ गई, उसने घर में सो रहे ससुर फूलसिंह पर चाकू  से कई बार किए, जिससे उनके शरीर पर गंभीर चोटें आई। जब सास घर पहुंची तो बहू ने घर का ताला लगा लिया कई बार आवाज लगाने के बाद भी गेट नहीं खोला। ऐसे में सास पड़ोस में अपने रिश्तेदार के घर पर रुक गई। जब सुबह अपने घर पहुंची तो देखा तो पति फूलसिंह के सिर सहित पूरे शरीर पर कई गंभीर चोट थी। फूल सिंह ने बताया कि देर रात सोते समय बहू मंजू ने चाकू से उनके सिर सहित कई जगह वार किए है। खून से लथपथ फूलसिंह को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डाक्टरों ने फूलसिंह की हालत को देखते हुए भरती कर लिया है। वही सास भूरी कुशवाह ने थाने में दर्ज कराई है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak