khabar abhi tak

BEO कार्यालय के एकाउंटेंट का कारनामा, पत्नी, बेटी के खातों में डाल दिया शिक्षकों के एरियर्स का रुपया, सस्पेंड

मंडला। नैनपुर के विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। कार्यालय के लेखापाल सुरेश कुमार तिवारी ने 33 लाख 61 हजार 456 रुपए का गबन किया। यह घोटाला 2018 से 2022 के बीच का है। लेखापाल सुरेश कुमार तिवारी को इस मामले में सस्पेंड कर दिया गया है।

                              लेखापाल तिवारी ने कोषालय ई-भुगतान प्रणाली का दुरुपयोग किया। उन्होंने सातवें वेतनमान की एरियर्स राशि में हेरफेर की। स्थानांतरित शिक्षकों का वेतन आहरण जारी रखा। एक व्यक्ति के दो-दो बैंक खाते बनाए। गबन की राशि अपनी पत्नी, बेटी व स्वयं के खातों में ट्रांसफर की। सेवानिवृत्त और मृतक कर्मचारियों की भुगतान राशि में भी गड़बड़ी की। यह गड़बड़ी सबसे पहले कोष एवं लेखा विभाग के कोषालयीन सर्वर ने पकड़ी। संयुक्त संचालक वित्त शाखा जबलपुर, रोहित कौशल के नेतृत्व में टीम ने नैनपुर में जांच की। जांच में पाया गया कि इस घोटाले में करीब 10-12 कर्मियों की देय राशि में हेरफेर हुआ।  विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुभाषचन्द्र चतुर्वेदी ने लेखापाल सुरेश तिवारी और बेटी, पत्नी और सेवानिवृत्त हो चुके तत्कालीन विकासखंड शिक्षा अधिकारी नैनपुर छोटेलाल पटेल के विरुद्ध पुलिस थाना नैनपुर में एफआईआर दर्ज कराई थी। कलेक्टर कार्यालय की ओर से लेखापाल तिवारी को पदीय दायित्वों में लापरवाही और शासकीय राशि का गबन करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak