जबलपुर। नवरात्र पर बरगी में प्राचीन रामलीला में चौथे दिन गुरूवार को श्रीराम बारात लेकर जानकी को ब्याहने निकले थे। बारात देखकर जलसैलाब उमड़ गया। जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।
शंकर मंदिर माडिया ट्रस्ट एवं नवयुवक रामलीला समिति के राकेश उपाध्याय ने बताया कि बरगी की यह सबसे प्राचीन रामलीला है। यह वर्षों से चल रही है। इस नवरात्र पर मैहर से आई रामलीला मंडल के द्वारा मंचन किया जा रहा है। रामलीला के किरदार निभा रहे कलाकारों ने श्रीराम के भेष में बारात निकाली थी। गाजे-बाजे के साथ निकली बारात शंकर मंदिर माडिया से बरगी बस्ती में बनी जनकपुरी शंकर मंदिर बस्ती में पहुंची। यहां श्री अनामिका दुर्गौत्सव समिति में भगवान की आगवानी करते हुए प्रसाद वितरण किया। श्रीराम विवाह परम्परागत तरीके से किया गया था।
