khabar abhi tak

नवरात्रि में इतना सस्ता हुआ सोना, जानिए 2 दिनों में 22 और 24 कैरेट गोल्ड की कीमतें कितनी घटी

 
नई दिल्ली.
नवरात्रि में शुक्रवार 26 सितंबर 2025 को सोने की कीमतों में फिर गिरावट देखने को मिली है। वैश्विक बाज़ार में डॉलर की मजबूती और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा 100त्न टैरिफ लगाने की घोषणा के बीच सोने की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 

घरेलू बाज़ार में शुक्रवार को सोने का भाव मामूली गिरावट के साथ खुला। एमसीएक्स पर दिसंबर वायदा सोना 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,13,795 प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 1,13,871 रहा। चांदी का भाव 0.13 प्रतिशत टूटकर 1,36,876 प्रति किलो पर पहुंचा।

2 दिन में 12,500 रुपये की गिरावट

पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोने की कीमतों में कुल 12,500 रुपये प्रति 100 ग्राम की गिरावट आई है। 24 सितंबर को सोना 3,200 प्रति 100 ग्राम टूटा। 25 सितंबर को कीमत और 9,300 गिरी। यानी, महज़ 2 दिनों में सोने के दामों में 12,500 रुपये की बड़ी गिरावट आई है।

भारत में आज का गोल्ड रेट

24 कैरेट गोल्ड (100 ग्राम): 11,44,400 रुपये

24 कैरेट गोल्ड (10 ग्राम): 1,14,440 रुपये

22 कैरेट गोल्ड (100 ग्राम): 10,49,000 रुपये

22 कैरेट गोल्ड (10 ग्राम): 1,04,900 रुपये

18 कैरेट गोल्ड (100 ग्राम): 8,58,300 रुपये

चांदी का नया भाव

सोने के विपरीत, चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गई हैं और इसने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया है।

1 किलो चांदी: 1,43,000 रुपये (नया रिकॉर्ड स्तर)

100 ग्राम चांदी: 14,300 रुपये

10 ग्राम चांदी: 1,430 रुपये

क्यों गिर रहे हैं सोने के दाम

त्योहारी सीजन से पहले सोने में आई यह बड़ी गिरावट निवेशकों और ग्राहकों दोनों के लिए सुनहरा मौका है। जहाँ एक ओर चांदी रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच चुकी है, वहीं सोना 2 दिन में 12,500 रुपये सस्ता हो गया है। अगर आप सोने में निवेश या आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं, तो मौजूदा समय को अच्छा अवसर माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak