khabar abhi tak

जनसुनवाई में युवक ने की आत्मदाह की कोशिश,एंबुलेंस के पायलट पद से हटाने से था परेशान, कलेक्ट्रेट में खुद पर डाला केरोसिन

 

सागर। सागर के कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आज दोपहर एक युवक ने खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। घटना देख आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ा और समझाइश देकर शांत कराया। अंदर ले जाकर युवक के पुलिस ने बयान लिए हैं।                                                   
                         अभय राज अपने साथियों के साथ कलेक्टर कार्यालय मांगों को लेकर पहुंचे। उन्होंने सागर जिला के 108 वाहन के अधिकारी द्वारा मानसिक प्रताडऩा और भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि 108 एंबुलेंस वाहन के अधिकारी द्वारा रिश्वत नहीं देने पर कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जाता है। नौकरी से हटा दिया जाता है। आरोप है कि पहले भी मामले की शिकायत की गई। लेकिन अब तक कोई जांच नहीं हुई है। एचआर डिपार्टमेंट के अधिकारी इन से मिले हुए हैं। जिसके कारण इतने आवेदन देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि हर महीने रिश्वत नहीं देने के कारण करीब 50 कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया गया है। उनकी मांग है कि मामले की जांच करके कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर बुलाया जाए। बार-बार आवेदन देने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। जिस कारण से सभी लोग बेरोजगार हैं और मानसिक तनावए आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। इसी दौरान सुनवाई नहीं होने से परेशान अभय राज ने खुद पर केरोसिन डाल लिया। आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो दौड़े और उसे पकड़ा। समझाइश देकर शांत कराया। पुलिस ने अभय राज के बयान लिए हैं और मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak