मौके पर पहुंची पुलिस को परिजन ने बताया कि पवित्रा शनिवार सुबह अपने घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। दोपहर बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। परिजन ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आज सुबह उन्हें उसके जहर पीने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंचकर परिवार ने हंगामा किया। भाई बिना पुलिस की इजाजत के शव उठाकर ले जा रहा था, जिसे पुलिस ने रोक लिया। अरुण की शादी 4 साल पहले टीना नामक महिला से हो चुकी थी लेकिन वह टीना के साथ नहीं बल्कि पवित्रा के साथ लिव-इन मे रह रहा था। पवित्रा के जहर पीने की सूचना मिलने के बाद उसके परिजन हॉस्पिटल पहुंचे और हंगामा करने लगे। पवित्रा का भाई उसकी लाश लेकर बाहर की ओर जा रहा था। मौके पर मौजूद कॉन्स्टेबल ने रोक लिया। कुछ देर झूमाझटकी के बाद शव को वापस अस्पताल ले जाया गया।
युवक-युवती का पिछले 3 साल से अफेयर
चौकी प्रभारी धर्मेश यादव ने बताया कि युवक-युवती के बीच पिछले करीब 3 साल से अफेयर चल रहा था। दोनों 1 साल से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे। इस बीच युवती अपने घर आना-जाना जरूर करती थी। शनिवार सुबह वह कॉलेज जाने के लिए निकली थी जिसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंची। सोमवार सुबह दोनों ने नशीले पदार्थ का सेवन कर लिया।