khabar abhi tak

कम्प्यूटर बाबा ने मांगी भीख, कहा हजारों गाय के साथ जाएंगे भोपाल, मांग पूरी न हुई तो राजधानी में छोड़ देंगे

 

जबलपुर। एमपी जबलपुर में कम्प्यूटर बाबा ने अपने समर्थकों के साथ भिक्षा मांगी। वे आज दोपहर ढोल-ढमाकों के साथ साधु-संतों को साथ लेकर सड़क पर उतरे और जनता से गौरक्षा यात्रा के लिए भीख देने की अपील करने लगे। उन्होंने दुकानों और चौराहों पर जा.जाकर प्रदेश में गौवंश की बदहाली का आरोप लगाया।

                                  कम्प्यूटर बाबा ने गौ संवर्धन के लिए अपनी यात्रा का ऐलान भी किया है। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर से हजारों गायों को साथ लेकर गौरक्षा यात्रा निकालेंगे। यह पैदल यात्रा 14 अक्टूबर को राजधानी भोपाल पहुंचेगी।  जहां राज्य सरकार से गौरक्षा के लिए प्रभावी योजनाएं शुरू करने की मांग करेंगे। अगर हमारी मांगें नहीं मानीं तो हजारों गायों को छोड़कर लौट आएंगे।

कई बार सीएम से की मिलने की कोशिश

कम्प्यूटर बाबा ने कहा कि मैं सिर्फ भाजपा से नहीं बल्कि कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों से गौरक्षा की मांग कर रहा हूं। प्रदेश की सड़कों पर गौ-माता तड़प-तड़पकर मरने को मजबूर हैं। जबकि मोहन यादव इस पर जरा भी ध्यान नहीं है। उन्होंने बताया कि गौ-रक्षा के विषय में सीएम से कई बार मिलने की कोशिश की गई। उन्हें पत्राचार भी किया गया। लेकिन एक बार भी उन्होंने हमारी मांग को नहीं सुना। ऐसी स्थिति में यह निर्णय लिया कि अब हम ही सड़क पर उतरे।

नर्मदापुरम से शुरू होगी, 8 दिन चलेगी

कम्प्यूटर बाबा ने कहा कि रोजाना सड़क हादसे हो रहे हैं। जिसमें की गौमाता मर रही हैं और आम जनता भी। इसलिए अब यह विचार किया है कि जल्द ही प्रदेश में गौमाता न्याय यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें सैकड़ों साधु-संतों के साथ आम जनता भी शामिल होगी। 7 अक्टूबर को नर्मदापुरम से शुरू होकर 14 अक्टूबर को भोपाल में समाप्त होने वाली यह यात्रा 8 दिनों तक चलेगी। इस यात्रा में हजारों गौमाता गले और सींग में ज्ञापन लेकर चलेगी। कोशिश होगी कि सीएम से मुलाकात होए और अगर ऐसा नहीं होता है। या मुख्यमंत्री मोहन यादव हमसे मिलने को तैयार नहीं होते तो हैं हजारों गायों को राजधानी में ही छोड़ देंगे।

सनातन सनातन करते-करते 2 साल बीत गए

कम्प्यूटर बाबा ने कि इस यात्रा को सफल बनने और अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने के लिए महाकौशल की यात्रा में निकले हैं। आज हिंदू संत शहर के मालवीय चौक, बड़ा फुहारा, कोतवाली में भिक्षा पात्र के साथ नजर आएए इस दौरान उनके साथ साधु.संत भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि मोहन सरकार को सनातन, सनातन करते-करते दो साल बीत गए हैं। अभी तक कुछ नहीं हुआ है। सनातन की जननी गौमाता है, इसलिए इनकी रक्षा की लिए गौरक्षा यात्रा निकाली जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak