khabar abhi tak

उंची सड़क से ' अभिनव कॉम्पलेक्स ' में पानी भरने का ' अभिनव ', देखें वीडियो



जरा सी बारिश में दो-दो फीट पानी, घरों का आउटलेट चोक, पानी मार रहा उछाल

जबलपुर। सिविल लाइन जैसी पॉश जगह पर जरा सी बारिश नगर निगम की कार्यप्रणाली का खुलासा कर रही है कि उन जगहों पर पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे जरा सी बारिश में अपार्टमेंट के नीचे दो-दो फीट पानी भर रहा है। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक यह संकट सड़क के उंचा होने से ज्यादा हो गया है। इस जगह पर पानी की निकासी जैसी बननी चाहिए थी, वो नहीं बनाई गई है। इसका खामियाजा यहां रहने वाले लोग भुगत रहे हैं।

सिविल लाइन के जीएस कॉलेज के सामने बने अभिनव कॉम्पलेक्स की हालत दयनीय हो गई है। इस जगह पर करोड़ों रूपयों की लागत से लोगों ने सुख-शांति के लिए फ्लैटस तो ले लिए हैं लेकिन अब हालत यह हो गई है कि वे भगवान से प्रार्थना करते हैं कि पानी न बरसे। इस जगह पर पानी गिरते हालत यह हो जाती है कि यहां की नालियां चोक हो जाती है। पानी की निकासी नहीं होती है। पानी भूतल में भर जाता है। यहां स्थिति यह रहती है कि इस जगह से लोगों का निकलना दूभर हो जाता है।

रविवार को हुई बारिश के दौरान हालत यह हो गई थी कि महिलाएं तो घरों में कैद हो गई थीं। आवश्यक कार्य से निकलने वाले लोग पानी में छपा-छप्प कर निकल रहे थे। क्षेत्रीय लोगों से बातचीत में यह सामने आया है कि सड़क निर्माण के पहले यहां की नालियों को व्यवस्थित करना था, लेकिन प्रशासनिक निगरानी के अभाव में ठेकेदार ने खानापूर्ति कर दी है, जिससे यहां पानी भरने लगा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak