सिवनी। सिवनी के ग्राम सिमरिया में दूध कारोबारी जीवन उर्फ सतीश बघेल की देर रात घर में घुसकर हत्या कर दी गई। आज सुबह परिजनों ने सतीश को खून से लथपथ मृत हालत में देखा तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर प्रकरण दर्ज कर लिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर प्रदर्शन करने की कोशिश की।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सिमरिया कृषि उपज मंडी के सामने रहने वाले सतीश बघेल अकेले ही रहते है। सतीश का गांव के तीन-चार युवकों से पुरानी रंजिश चली आ रही है। जिसके चलते आरोती हर वक्त बदला लेने की फिराक में रहते थे। बीती रात सतीश अपने घर में रहे, इस दौरान आरोपी आए और कुल्हाड़ी व लाठी से हमला कर दिया। हमले में सतीश के शरीर पर गंभीर चोटें आई। आज सुबह सतीश घर से बाहर नही निकले तो परिजनों ने आवाज लगाई आवाज न आने पर अंदर जाकर देखा तो स्तब्ध रह गए। सतीष को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। आज सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। शव को लेकर जा रहे परिजनों ने सर्किट हाउस चौराहे पर प्रदर्शन की कोशिश की। आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे परिजनों को पुलिस ने समझाकर शांत कराया। परिजनों ने निक्की, विक्की, राजकिशोर बघेल व बड्डू बघेल पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।