khabar abhi tak

यूपी : सरयू में पलटी नाव, तीन ममेरे भाइयों की डूबकर मौत, गांव में मचा कोहराम

बहराइच. उत्तर प्रदेश के बहराइच में बुधवार 17 सितम्बर की रात सरयू नदी में नाव पलटने से तीन ममेरे भाइयों की डूबकर मौत हो गई। गुरुवार 18 सितम्बर की सुबह उनके बरामद हुए। घटना से घर में कोहराम मच गया। वह भाभी की मौत के बाद दसवां संस्कार में आए थे। 

घटना कैसरगंज थाना क्षेत्र की है। क्षेत्र के ही निम्दीपुर ग्राम पंचायत के मजरा ठाकुर पुरवा निवासी अजय (28) पुत्र महादेव की पत्नी की 11 दिन पूर्व मौत हो गई थी। बुधवार को उसका दसवां संस्कार था। इसमें शामिल होने अजय के रिश्तेदार गोपी निषाद (19) पुत्र स्व बड़कऊ व अंकुश निषाद (16) पुत्र दीपू निवासी गढ़ हैदर कैनाल, राजाजीपुरम, लखनऊ आए थे। 

रात करीब 8.30 बजे भोजन के बाद अजय के साथ गोपी व अंकुश गांव के बगल से बह रही सरयू नदी में नाव की सैर करने चले गए। देर रात तक वापस न आने पर परिजन और ग्रामीण तलाश में जुटे। लेकिन, कुछ पता नहीं चला। रात में ही परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। लेकिन, अंधेरा होने के चलते सफलता नहीं मिली। 

गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों को गोपी का शव घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर उतराता मिला। वहां से कुछ दूर आगे नाव और पतवार भी नदी से बरामद हुई है। शव मिलने के बाद सभी के डूबने की आशंका पर पुलिस ने गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरू की। सुबह 11 अजय व अंकुश का भी शव कुछ दूरी पर झाडिय़ों में फंसा हुआ बरामद हुआ। तीन ममेरे भाइयों की मौत से घर में कोहराम मच गया।  

एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर तहसीदार गए हैं। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नाव और तीनों शव बरामद कर लिए हैं। पीएसी बल को भी भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak