khabar abhi tak

मोटरसाइकिल उड़ाकर ' चिरैया ' कबाड़ी को सौंप देता था..., पांच गिरफ्तार, देखें वीडियो



जबलपुर।
गोहलपुर में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक ऐसे व्यक्ति को पकड़ा है, जो मोटरसाइकिलें चोरी करने के बाद उसे कबाड़ी को सौंप देता था। यह चिरैया नाम का युवक है। इसकी गैंग में अन्य चार युवक भी हैं, जो जहां-तहां से मौका मिलते ही मोटरसाइकिल चोरी किया करते थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से पांच साबुत और 15 खुली हुई मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

एएसपी ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा ने गोहलपुर में चोरी की मोटरसाइकिलों के मामले में बताया कि गोहलपुर क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिलों की कटिंग होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस दल ने छानबीन के उपरांत चिरैया नाम के युवक को पकड़ा। युवक ने अपने तीन अन्य साथियों के नाम बताए। पुलिस ने तीनों युवकों को भी पकड़ा। पुलिस छानबीन यह सामने आया कि चारों युवक मोटरसाइकिल चोरी किया करते हैं। इन मोटरसाइकिलों को एक कबाड़ी के यहां बेच देते हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच मोटरसाइकिल सहित अन्य 15 खुली हुई मोटरसाइकिलों के पार्ट्स जब्त किए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak