मुंबई. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 1 सितंबर को सेंसेक्स 555 अंक चढ़कर 80,364 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 198 अंक की तेजी रही, ये 24,625 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में तेजी और 7 में गिरावट रही। महिंद्रा और टाटा मोटर्स समेत कुल 16 शेयरों में 1.15 प्रतिशत से 3.50 प्रतिशत तक की तेजी रही। सनफार्मा में करीब 2 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ।
निफ्टी के 50 शेयरों में से 42 में तेजी रही, 8 नीचे बंद हुए। एनएसई के ऑटो इंडेक्स में 2.80 प्रतिशत, कंज्यूमर ड्यूबल्स में 2.08 प्रतिशत, फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.81 प्रतिशत, मेटल में 1.64 प्रतिशत और आईटी में इंडेक्स 1.59 प्रतिशत की तेजी रही। मीडिया फार्मा में गिरावट रही।
