khabar abhi tak

प्रेमिका के साथ पकड़ा गया OBC नेता, पत्नी ने जमकर की महिला की पिटाई, पति ड्रेनेज पाइप के सहारे भागा

 

रीवा। ओबीसी महासभा के प्रदेश महासचिव पप्पू कनौजिया को उनकी पत्नी वंदना ने गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। पत्नी ने प्रेमिका को इतना मारा कि वह खून से लथपथ हो गई। वहीं पति पप्पू कनौजिया ड्रेनेज पाइप के सहारे भाग निकले, लेकिन गर्लफ्रेंड वहीं फंसी रह गई और उसकी पिटाई हो गई।
खबर है कि वंदना कनौजिया को खबर मिली कि बिछिया क्षेत्र में पीएम आवास की मल्टी में उनके पति किसी महिला के साथ फ्लैट में हैं। जिसपर वे तत्काल पहुंच गई। देखा तो पति पप्पू अपनी प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत है। जिसपर पत्नी वंदना ने हंगामा शुरू कर दिया। वंदना ने पहले तो अपने पति की गर्लफ्रेंड की चप्पलों और लातों से जमकर पिटाई की। जिससे वह खून से लथपथ हो गई। शोर सुनकर मल्टी में रहने वाले लोग बाहर आ गए, देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। महिला फ्लैट से निकलने की कोशिश कर रही थी लेकिन वंदना ने गेट बंद कर रास्ता रोक लिया। पत्नी वंदना का यह रुप देखकर पति पप्पू कनौजिया फ्लैट की तीसरी मंजिल से ड्रेनेज पाइप के सहारे भाग गए, लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड बाहर नहीं निकल पाई और उसी के हत्थे चढ़ गई। वह लगातार गेट खोलने की कोशिश करती रही। देर रात 2 घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। इसके बाद पहुंची पुलिस को तीसरी मंजिल से प्रेमिका को रेस्क्यू करना पड़ा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

दो घंटे बाद पहुंची पुलिस, महिला का किया रेस्क्यू-

खबर मिलने के करीब  दो घंटे बाद पुलिस पहुंची। तब तक प्रेमिका की पिटाई हो चुकी थी। पुलिस को उसे फ्लैट से सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा। घटना का वीडियो वंदना ने पुलिस और मीडिया को सौंपा है। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है जांच के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी का आरोप, पति से जान का खतरा, दी जा रही धमकी

वंदना कन्नौजिया ने वीडियो जारी कर कहा कि मेरे पति ने मुझे और मेरे बच्चों को जान से मारने की धमकी दी है। मुझे लगातार धमकियां मिल रही हैं। मेरी जान को खतरा है, पुलिस मुझे सुरक्षा दे और पति पर कार्रवाई करे। पुलिस ने फिलहाल दोनों पक्षों को मोहल्ले में शांति बनाए रखने और हिंसक गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी है। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak