khabar abhi tak

ट्रंप का भारत के साथ व्यापार वार्ता करने से इनकार, टैरिफ विवाद बढ़ा

 
वाशिंगटन/नई दिल्ली.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दिनों भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाकर इस विवाद को और बढ़ा दिया. इसके बाद अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार वार्ता करने से भी इनकार कर दिया.

ट्रंप ने कहा कि फिलहाल भारत के साथ इस पर बातचीत नहीं होगी. जब तक कि हम इसे सुलझा नहीं लेते. गुरुवार को व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप से पत्रकारों ने पूछा कि, क्या वे भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने की घोषणा के बाद व्यापार वार्ता आगे बढऩे की उम्मीद करते हैं? इसके जवाब में ट्रंप ने कहा- नहीं, इसके बाद उन्होंने कहा कि, जब तक हम इसे हल नहीं कर लेते, तब तक भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा.

अमेरिका ने भारत पर लगाया 25% अतिरिक्त टैरिफ

बता दें कि ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका की सत्ता में लौटे हैं, तब से दुनियाभर के देशों पर कड़े प्रतिबंध लगा चुके हैं. इसमें भारी भरकम टैरिफ लगाना भी शामिल है. हाल के दिनों में ट्रंप ने अपने टैरिफ 'बम' को एक बार फिर से फोड़ दिया. ट्रंप ने 30 जुलाई  को भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की एलान किया. इसके साथ ही उन्होंने धमकी दी कि अगर अगर भारत बड़ी मात्रा में रूस से कच्चा तेल और सैन्य उपकरण खरीदता है, तो उसपर अलग से जुर्माना लगाया जाएगा. इसके बाद 6 अगस्त को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी. इस तरह से अमेरिका ने भारत पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया. अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर सेकेंडरी सैंक्शन लगाने की भी बात कही है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak