खबर है कि मुम्बई से यात्रियों को लेकर इंडिगों की फ्लाइट दोपहर 12.10 बजे डुमना एयरपोर्ट पहुंची। पायलट ने पार्किंग में फ्लाइट को खड़ा किया और उड़ान भरने से पहले चेक किया जा रहा था। उस दौरान पायलट ने देखा कि फ्लाइट के पिछले तरफ के एक चक्का की हवा निकल गई है।
पायलट ने फौरन टायर से संबंधित जानकारी दिल्ली मुख्यालय कार्यालय में दी। इसके बाद जबलपुर-मुंबई फ्लाइट को कैंसिल किया गया। दिल्ली से जबलपुर आने वाली फ्लाइट से प्लेन का नया टायर दोपहर तीन बजकर 15 मिनट पर जबलपुर पहुंचा, जिसे प्लेन में लगाया गया। विमान की हवा निकलने को लेकर लोग समझ रहे थे कि इमरजेंसी फ्लाइट की लैडिंग हुई है। जबकि प्लेन के टायर की हवा निकल जाने के कारण फ्लाइट उड़ान नहीं भर पाई है। खबर है कि दोपहर को मुंबई जाने वाले यात्रियों को दिल्ली और बेंगलुरु की फ्लाइट से भेजा जा रहा है। करीब 50 यात्री जो बच गए है, वो शाम को फ्लाइट से मुंबई जाएगें।
