khabar abhi tak

सिटी फॉरेस्ट के जेंट्री गेट पर ' डॉग डांस ', देखें वीडियो



नगर वन में ताला पड़ा, पहरेदार नदारद, तेंदुए की मौजूदगी खतरनाक

जबलपुर। रामपुर स्थित नगर वन सिटी फॉरेस्ट के जेंट्र्ी गेट पर रोजाना डॉग डांस देखा जा सकता है। नगर वन के मुख्य गेट पर ताला पड़ा हुआ है। इसे दर्शकों या पर्यटकों के लिए बंद किया हुआ है। निगरानी के अभाव में इस जगह पर डॉग ने अपना कब्जा जमा लिया है। पहरेदारों की अनुपस्थिति में चोरी-छिपे अज्ञात लोग पहंुच रहे हैं। गौरतलब है कि रविवार को तेंदुए का हमला होने की खबरें मिली हैं, जो यहां पहरेदारी नहीं होना बता रही है।

रामपुर से बरगी हिल्स की ओर जाने वाले पठारी हिस्से में नगर वन है। इस वन के उपरी हिस्से में ठाकुरताल है। इस वन में प्रवेश के लिए जलपरि की ओर से भी रास्ता है। यह वन संग्रामसागर तक है। इस वन में जंगली जानवर मौजूद हैं। 

तेंदुओं का कॉरीडोर

वन्य विशेषज्ञों की माने तो नगर वन तेंदुओं का कॉरीडोर है। इसमें संग्रामसागर से लेकर रामपुर तक इन वन्य जीवों का विचरण है। इन वन में सेही की अधिकता है। रामपुर में रहने वाले लोगों का कहना है कि सेही को सड़क पर कई बार देखा गया है।

तेंदुओं की भी आहट

रामपुर क्षेत्र में रहने वाले लोग कहते हैं कि रात में कई बार तेंदुओं के गरजने की भी आवाज मिली है। इसके अलावा कई बार इनके हमले भी सामने आए हैं। हाल ही में एक डॉग पर झपट्टा मारे जाने की खबरें मिली हैं।

बनना था सफारी

जानकार कहते हैं कि इस जगह पर जंगल सफारी बनाना तय हुआ था। उस दौरान सर्वे भी किया गया था, लेकिन इस वन में बिजली लाइन आने की वजह से इसका काम रोक दिया गया था। वन क्षेत्र में 34 बिजली पोल आ रहे थे, जो सफारी के लिए बाधक बन रहे थे, लिहाजा, यह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ सका।

कुछ दिन खुला वन फिर लग गया ताला

तकनीकी रूप से नगर वन को कुछ दिन के लिए खोला गया था लेकिन फिर बंद कर दिया गया है। सूत्र कहते हैं कि इसकी लीज स्वीकृत करके उसे चालू किया गया था लेकिन फिर बढ़ते खतरे को देखते हुए इसे बंद कर दिया गया है। इस वन के पास बसाहट होने की वजह से जंगली जानवरों के प्रकृतिक आवास में खलल पहुंच रहा है, जिससे वे बार-बार सड़क पर दिखाई दे रहे हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak