khabar abhi tak

जैन समाज ने पुलिस को बांधी राखी, किया सम्मान


जबलपुर।
अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महिला परिषद सुंदरी संभाग ने सोमवार को पुलिस द्वारा सुरक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे योगदान के प्रति कृतज्ञता एवं आभार प्रकट करते हुये सामाजिक समरसता को प्रोत्साहित करने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय की कलाई में राखी बांधकर सम्मानित किया। इस दौरान मौजूद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्माए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य, कन्ट्रोलरूम प्रभारी सतीष झारिया को भी राखी बांधी। महिला परिषद सुंदरी संभाग की अध्यक्ष मौली जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस द्वारा सुरक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे योगदान के प्रति कृतज्ञता एवं आभार प्रकट करते हुये सामाजिक समरसता को प्रोत्साहित करना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak