khabar abhi tak

ओवल टेस्ट में भारत ने रचा इतिहास, सिराज की तूफानी गेंदबाजी नेे इंग्लैंड को 6 रनों से हराया

लंदन. ओवल टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 6 रनों से रोमांचक जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया. इस जीत के नायक तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज थे, जिन्होंने तूफानी गेंदबाजी करते हुए अंग्रेजों के 5 विकेट झटके, प्रसिद्ध कृष्णा ने भी शानदार बॉलिंग कर इंग्लिश टीम को घुटने टेकने मजबूर कर दिया.

लंदन के ओवल में खेले गए आखिरी टेस्ट के आखिरी दिन भारत ने बेहद रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 6 रन से हरा दिया. इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 374 रन का विशाल लक्ष्य था. आखिरी दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रन तो भारत को जीत के लिए चार विकेट चाहिए थे. मगर बाजी भारत के हाथ लगी.

द ओवल में गुरुवार को इंग्लैंड ने बॉलिंग चुनी। पहली पारी में भारत ने 224 और इंग्लैंड ने 247 रन बनाए। 23 रन से पिछडऩे के बाद भारत ने दूसरी पारी में 396 रन बना दिए। इंग्लैंड को 374 रन का टारगेट मिला। टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना दिए थे। तभी हैरी ब्रूक सेंचुरी लगाकर आउट हो गए। यहां से भारत ने 354 तक इंग्लैंड के 8 विकेट गिरा दिए।

गस एटकिंसन और जोश टंग ने आखिर में टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन सिराज ने आखिरी विकेट लेकर भारत को करीबी जीत दिला दी। इंजर्ड क्रिस वोक्स भी लेफ्ट हैंड से बैटिंग करने उतरे, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। सीरीज का दूसरा और पांचवां टेस्ट भारत ने जीता, पहला और तीसरा टेस्ट इंग्लैंड के नाम रहा। वहीं चौथे टेस्ट ड्रॉ हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak