khabar abhi tak

उत्तरकाशी में बड़ा हादसा : हर्षिल में फटा बादल, 60 लोग लापता, बचाव दल मौके पर रवाना

 देहरादून. उत्तराखंड के उत्तरकाशी से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां हर्षिल में बादल फटा, जिससे तबाही मच गई. बादल फटने से खीर गाड़ का जलस्तर बढऩे से कस्बा धरालीखीर गाड़ में भारी मलबा भी तेजी से बहता चला आया. इससे कस्बे के कई घरों को नुकसान पहुंचा है.

60 लोगों के लापता होने की आशंका

जानकारी के मुताबिक, बाढ़ का पानी कई होटलों में घुस गया है. बाढ़ के पानी के साथ मलबा भी घरों, दुकनों में घुस गया है. मलबे में कई लोगों की दबने की आशंका है. साथ ही 60 लोगों को लापता होने की भी आशंका है. बताया जा रहा है कि धराली खीरगंगा में जलस्तर बढऩे से धराली मार्केट क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है.

रेस्क्यू के लिए टीमें हुईं रवाना

सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य के लिए टीमें रवाना हुई हैं. भटवाड़ी से एसडीआरएफ की टीम भी धराली की ओर रवाना हो गई है. उत्तरकाशी के जिला मजिस्ट्रेट प्रशांत आर्य ने बताया कि हर्षिल के पास धराली में बादल फटने की बड़ी घटना हुई है. रेस्क्यू टीमें मौके पर रवाना है.

उत्तराखंड पुलिस की अपील

उत्तरकाशी पुलिस ने सोशल मीडियो एक्स पर इस घटना को लेकर जानकारी साझा की. लिखा- हर्षिल क्षेत्र में खीर गाड़ का जलस्तर बढने से धराली में नुकसान होने की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और आर्मी आदि आपदा दल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं. उक्त घटना को देखते हुए सभी नदी से उचित दूरी बनाएं. स्वयं, बच्चों व मवेशियों को नदी से उचित दूरी पर ले जाएं.

सीएम धामी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस घटना पर दुख जताया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा- धराली (उत्तरकाशी) क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान का समाचार अत्यंत दु:खद एवं पीड़ादायक है. राहत एवं बचाव कार्यों के लिए  टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं. इस सम्बन्ध में लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में हूं और स्थिति की गहन निगरानी की जा रही है. ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak