khabar abhi tak

10,000 करोड़ की लागत से इंदौर-उज्जैन दौड़ेगी मेट्रो रेल, बनेगी डीपीआर

मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने 11 किलोमीटर हिस्से का ट्रॉली रन कर जायजा लिया

इंदौर।
इंदौर से उज्जैन के बीच मेट्रो के लिए हुए सर्वे की रिपोर्ट अफसरों के सामने प्रस्तुत की गई। 45 किलोमीटर के रुट के निर्माण पर दस हजार करोड़ का खर्च आएगा। अब इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार होगी। इसे लेकर हुई बैठक में बताया गया कि इस रुट पर 11 स्टेशन बनेंगे और उज्जैन में चार किलोमीटर का हिस्सा अंडरग्राउंड बनेगा। मुख्यमंत्री चाहते है कि सिंहस्थ से पहले मेट्रो का निर्माण हो जाएगा, लेकिन तीन साल में काम संभव नहीं हैएक्योकि अभी डीपीआर बनने में ही छह माह से अधिक का समय लग जाएगा।

मेट्रो ट्रे्क पर दौड़ाई 11 किलोमीटर ट्रॉली

मेट्रो रेल कार्पोरेशन के अफसरों ने शुक्रवार को मेट्रो ट्रे्क पर 11 किलोमीटर ट्रॉली दौड़ाई। अफसरों ने विजय नगर, मेघदूत गार्डन, चंद्रगुप्त चौराह के स्टेशनों के काम देखे। इसके अलावा गांधी नगर डिपो का निरीक्षण किया। वहां ट्रेनों के रखरखावल तकनीकी सेटअप, कंट्रोल रुम की जानकारी ली और जरुरत के हिसाब से स्टॉफ बढ़ाने के लिए भी कहा। इंदौर में मेट्रो ट्रेन के 17 किलोमीटर हिस्से का काम पूरा करने पर मेट्रो रेल कार्पोरेशन का फोकस है, ताकि यहां तक मेट्रो का संचालन किया जा सके। अभी जिस सात किलोमीटर हिस्से में मेट्रो चल रही है, वहां यात्री नहीं मिल पा रहे है। शुक्रवार को मेट्रो रेल कार्पोरेशन के एमडी एस कृष्ण चैतन्य ने 11 किलोमीटर हिस्से का ट्रॉली रन कर जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान भी मेट्रो के काम की गति कम नहीं होना चाहिए। छह माह के भीतर मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन रेडिसन चौराहे तक करना है। उन्होंने कहा कि मेट्रो स्टेशन के बचे काम भी पूरे कर लिए जाए।  निरीक्षण के बाद उन्होंने अफसरों व ठेेकेदार एजेसिंयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak