khabar abhi tak

दमोह में गैंगवार : बस स्टैंड बना रणक्षेत्र, लाठी-डंडा जमकर चले, देखें वीडियो



दमोह।
दमोह बस स्टैंड पर एक चाय की दुकान पर गैंगवार देखने को मिला। सरेराह आधा दर्जन लोग चाय की दुकान पर खड़े एक व्यक्ति पर लाठी-डंडा लेकर टूट पड़े। गुरूवार को पिटाई करने और पीटने वाले दोनों अलग-अलग गैंग के बताई जा रही है। 

पुलिस ने बताया कि बस स्टैंड पर पिटे युवक राकेश शर्मा पेश से प्रॉपर्टी ब्रोकर है, जबकि लाठी-डंडों से पीटने वाले लोग सरकारी कांट्रैक्टर साहिल विरमानी के गुर्गे हैं। साहिल विरमानी गैंग ने राकेश शर्मा से पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडों से हमला कर घायल किया।

दूसरे गैंग के सरगना पर हमला

दिनदहाड़े हुए वारदात में पीड़ित और आरोपी दोनों दो गैंग से जुड़े हैं। दोनों की आपस में प्रतिद्वंद्वी बताए जा रहे हैं। कांट्रैक्टर साहिल विरमानी और ब्रोकर राकेश शर्मा के बीच पुरानी रंजिश है। घटना वाले दिन साहिल विरमानी के गुर्गों ने पहले राकेश शर्मा पर चाय की दुकान पर हमला किया, फिर राकेश शर्मा के गुर्गों ने भी साहिल विरमानी की ऑफिस पर हमलाकर तोड़फोड़ को अंजाम दिया।

सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद

पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़ा है। शासकीय ठेकेदार साहिल विरमानी और प्रापर्टी ब्रोकर राकेश शर्मा के बीच कुछ दिन पहले जटाशंकर मन्दिर में किसी बात पर विवाद हो गया था। गुरुवार दोपहर जब राकेश शर्मा बस स्टैंड पर चाय की दुकान पर खड़ा था। तभी वहां पहुंचे साहिल बिरमानी ने साथियों के साथ राकेश शर्मा पर हमला कर दिया था, जो कैमरे में कैद हो गई।

 - दोनों पक्षों में पुराने विवाद को लेकर गैंगवार हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया है।

मनीष कुमार, टीआई, कोतवाली 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak