khabar abhi tak

OMG: काम करके देर से लौटा पति तो गुस्साई पत्नी ने दांत से नाक काट डाला,एमपी का है मामला

भोपाल. एमपी की राजधानी भोपाल के बजरिया में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने शक के चलते दांत से पति की नाक काट दी। घायल हालत में कारोबारी पति पुलिस थाने पहुंचा और पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी शिल्पा कौरव के मुताबिक पीड़ित पति सत्यम पाउडर फर्म का मालिक है। शादी को दस साल होने के बाद भी पत्नी को पति पर शक रहता था। जिससे दोनों के बीच अक्सर विवाद होते थे। बताया जा रहा है कि यह कोई पहली बार नहीं था, दोनों के बीच पहले भी शक के चलते कई बार झगड़े हो चुके हैं।

देर से आने पर सवाल किए तो विवाद

पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात की है। पति किसी काम के चलते देर से घर लौटा था, इसी बात को लेकर पत्नी ने सवाल किए तो दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान गुस्से में आकर पत्नी ने पति की नाक को दांत से काट लिया। जिससे नाक का हिस्सा अलग हो गया और पति बुरी तरह घायल हो गया। घायल अवस्था में कारोबारी बजरिया थाने पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पति की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak