khabar abhi tak

बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में लगेगा अतिरिक्त कोच

 


जबलपुर।
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु स्थाई/अस्थाई अतिरिक्त कोच लगाए जाते है। इसी कड़ी में अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/ टर्मिनेट होने वाली गाड़ी संख्या 18247/18248 बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में एक वातानुकूलित द्वितीय और एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का अस्थाई अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। एक वातानुकूलित द्वितीय और एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का अस्थाई अतिरिक्त कोच गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस के प्रारंभिक स्टेशन बिलासपुर स्टेशन से 24 जुलाई से 31अक्टूबर तक तथा इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18248 रीवा–बिलासपुर एक्सप्रेस के प्रारंभिक स्टेशन रीवा स्टेशन से  25 जुलाई से 01 नवम्बर तक गंतव्य के लिए लगाया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak