khabar abhi tak

बीच समुंद्र जल उठा पानी का जहाज, जान बचाने पानी में कूदे यात्री, 5 मरे, देखें वीडियो



इंडोनेशिया।
तट के पास यात्रियों से भरे एक जहाज में अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटों को देखकर जान बचाने यात्री पानी में कूद पड़े। इस दौरान 5 यात्रियों की मौत होने की खबर है। इंडोनेशियाई फ्लीट कमांड के कमांडर वाइस एडमिरल डेनिह हेंड्राटा ने बताया कि बार्सिलोना 5 जहाज तालौद से उत्तरी सुलावेसी प्रांत की राजधानी मनाडो की ओर जा रहा था।


इंडोनेशिया के तट पर रविवार को बड़ा हादसा हुआ। 280 लोगों से भरी एक जहाज में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद पूरे जहाज में अफरा-तफरी मच गईं। केएम बार्सिलोना जहाज के इंडोनेशियाई फ्लीट कमांड के कमांडर वाइस एडमिरल डेनिह हेंड्राटा ने बताया कि बार्सिलोना 5 जहाज तालौद से उत्तरी सुलावेसी प्रांत की राजधानी मनाडो की ओर जा रहा था, इसी दौरान तालिसे के पास उसमें आग लग गई। नौसेना के तीन जहाज ने रेस्क्यू किया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak