khabar abhi tak

झांसी से बिना लेबल की लाई गई 500 किलो मिठाई जब्त, ई-रिक्शा में ले जाते वक्त पकड़ा, न उत्पान तिथि, न ही बेच नंबर अंकित था

 सागर। बंडा बस स्टेंड जिला सागर में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब मिलावट का संदेह होने पर ई-रिक्शा में लाई गई 500 किलो मिठाई जिला प्रशासन व पुलिस की टीम ने जब्त की है।  उक्त मिठाई झांसी से सागर बिकने के लिए आई थी, इससे पहले पकड़ ली गई। 

                              खबर है कि जब्त मिठाई में हरे कृष्णा बाइट बर्फी 200 किलोग्राम व न्यू राधिका निशा केक 300 किलोग्राम शामिल है। सभी मिठाई 10 बोरियों में पैक थी। जांच में पाया गया कि पैकेट पर न तो लेबल था, न उत्पादन तिथि और न ही बैच नंबर अंकित था। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति राय व उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर मिठाई के सैंपल लिए। मिलावट की आशंका के चलते सभी सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया कि उक्त मिठाइयां झांसी के उरई से बंडा में खपाने के लिए लाई गई थी।अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई में पकड़ा गया 500 किलो मिक्स केक व बाइट बर्फी कोल्ड स्टोरेज में रखवा दिया गया है। मामले में जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak