khabar abhi tak

नागपुर में पकड़ा गया फरार टूर एडं ट्रेवल्स संचालक, रेंट पर ली गई 5 कार जब्त,

 


मंडला।  किराए पर वाहन चलवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले मंडला के कुनाल टूर एडं ट्रेवल्स संचालक कुनाल श्रीवास्तव को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है। कुनाल के पास से पुलिस ने 5 चार पहिया वाहन बरामद किए है, जिनकी कीमत 34 लाख रुपए के लगभग है। 

                         पुलिस अधिकारियों के अनुसार जनवरी 2025 में संजय सोनी व उनके साथियों ने अपनी रेनाल्ट ट्राइबर, मारुति सुजुकी डिजायर, महिंद्रा बोलेरो व मारुति अर्टिगा कार पवन सोलंकी के जरिए कुनाल श्रीवास्तव को किराए पर दी थीं। प्रति वाहन 30 हजार रुपए मासिक किराया तय हुआ था। टे्र्रवल्स एजेंसी के संचालक कुनाल श्रीवास्तव ने कुछ महीनों तक किराया दिया। इसके बाद न तो किराया दिया और न ही वाहन लौटाए। किराया न मिलने पर जब लोगों ने जानकारी हासिल की तो पता चला कि कुनाल श्रीवास्तव एजेंसी बंद कर नागपुर भाग गया। पीडि़तों ने पिछले दिनों थाना कोतवाली मंडला में शिकायत दर्ज कराई। जिसपर कोतवाली टीआई शफीक खान के नेतृत्व में गठित टीम तलाश करते हुए नागपुर महाराष्ट्र पहुंच गई, जहां से कुनाल श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर किराए पर ली गई पांचों गाडिय़ां जब्त कर ली। आरोपी को पकडऩे में एसआई सुरजीत सिंह परमार, एएसआई भूमेश्वर वामनकर, आरक्षक रामप्रसाद नेताम, महिला आरक्षक कलिया उइके, हेमन्त मरावी व सुरेश भटेरे सायबर सेल की टीम की सराहनीय भूमिका रही। 



Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak