khabar abhi tak

WCRMS महामंत्री अशोक शर्मा के भोपाल घर में मिली आय से अधिक संपत्ति की शिकायत


 भोपाल. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने गुरुवार देर रात एक रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी के सरकारी आवास पर सर्च कार्रवाई की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में की गई है। अधिकारी सूत्रों के अनुसार, यह सर्च रात करीब 11 बजे शुरू हुई और देर रात तक चलती रही।

CBI को मिली शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई भोपाल के निशातपुरा स्थित सरकारी आवास में रहने वाले अशोक शर्मा के यहां की गई। अशोक शर्मा हाल ही में रेलवे विभाग से चीफ लोको पायलट के पद से रिटायर हुए हैं। वे लंबे समय से रेलवे यूनियन से भी जुड़े हैं और वर्तमान में वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ में महामंत्री के पद पर कार्यरत हैं।

जानकारी के अनुसार अशोक शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने की एक विस्तृत शिकायत मिली थी। इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद भोपाल स्थित उनके निवास पर सर्च की कार्रवाई की गई। हालांकि, शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी गई है। जानकारी के अनुसार सर्च के दौरान CBI ने दस्तावेज, संपत्ति से जुड़े कागजात, बैंक खातों की जानकारी और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak