khabar abhi tak

बलिदान दिवस पर मैराथन में दौड़ेगा शहर

रानी दुर्गावती मैराथन दौड़ प्रतियोगिता 22 को

जबलपुर। वीरांगना रानी दुर्गावती के 462वें बलिदान दिवस के अवसर पर रविवार 22 जून को रानी दुर्गावती मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का पुरूष तथा महिला वर्ग के लिये पृथक-पृथक आयोजन किया जायेगा। प्रातः 7 बजे जनप्रतिनिधियों के द्वारा धावकों को भंवरताल स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा के सामने से हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगें।

पुरूषों की दौड़ प्रतियोगिता भॅंवरताल से बारहा स्थित दुर्गावती की समाधि तक होगी, वहीं महिला वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता भंवरताल से शारदा चौक तक आयोजित होगी। जबलपुर जिले के धावकों के लिये आयोजित इस प्रतियोगिता के विजेताओं को 24 जून को प्रातः 9 बजे भंवरताल उद्यान में नगर निगम जबलपुर तथा दुर्गावती स्मृति रक्षा अभियान, मित्रसंघ मिलन एवं कारपोरेशन एथलेटिक संघ के सहयोग से आयोजित वीरांगना दुर्गावती बलिदान दिवस के अवसर पर पुरूस्कार वितरित किये जायेगें। इस दिन सभी धावक वीरांगना की समाधि से मशाल लेकर भंवरताल उद्यान आयेगें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak