khabar abhi tak

सुहागी में काटे अवैध नल कनेक्शन

जबलपुर। निगमायुक्त प्रीति यादव के आदेशानुसार जल विभाग के कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने टीम के साथ संभाग क्रमांक 15 सुहागी के वार्ड क्रमांक 72 सप्तिऋषी नगर गली नम्बर 8 में निरीक्षण किया, जहां नागरिकों के द्वारा अवैध नल कनेक्शन कराये जा रहे थे। जिसपर जल विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए सभी अवैध नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी। कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि अब यह कार्रवाई वार्डो में लगातार जारी रहेगी। कार्यवाही के दौरान उपयंत्री केदार पटैल, पंकज पटैल एवं अन्य कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak