khabar abhi tak

सितम्बर तक चलेगी रीवा-सीएसएमटी स्पेशल ट्रेन

जबलपुर। यात्रियों की मांग के उद्देश्य एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-रीवा के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 13-13 फेरे विस्तार करने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के रीवा से प्रारम्भ होकर सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी एवं हरदा स्टेशनों से होकर गंतव्य को जाती है। रेलयात्री कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी वेबसाइट से 21 जून से इस विस्तारित स्पेशल ट्रेन के आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते है।

- ट्रेन संख्या 02187 रीवा-सीएसएमटी साप्ताहिक गुरुवार स्पेशल ट्रेन, जो 26 जून तक अधिसूचित थी।अब 3 जुलाई से 25 सितंबर तकचलेगी।

- ट्रेन संख्या 02188 सीएसएमटी-रीवा साप्ताहिक शुक्रवार स्पेशल ट्रेन, जो 27 जून तक अधिसूचित थी। अब 4 जुलाई से 26 सितंबर तक और चलती रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak