khabar abhi tak

एमपी - 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज, 49 में यलो अलर्ट, रीवा संभाग में गिर सकता है 8 इंच पानी


भोपाल.
 मौसम विभाग ने पूर्वी हिस्से के जिले-सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां अगले 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक पानी गिर सकता है।

ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में यलो अलर्ट है। मानसूनी बारिश ने पूरे मध्यप्रदेश को तरबतर कर दिया है। नदी-नाले उफान पर हाेने से कई रास्ते बंद हो गए हैं। 

शुक्रवार को शिवपुरी में उफनती पुलिया पार कर रहा ट्रैक्टर बह गया। गनीमत रही कि ट्रैक्टर सवार चार लोगों को बचा लिया गया। धार जिले के मांडू की खुद नदी में एक युवक डूब गया। वहीं, ग्वालियर में सड़क ही धंस गई। 20 से ज्यादा जिलों में सुबह से रात तक बारिश का दौर चलता रहा।

इन सिस्टम की वजह से ऐसा मौसम

प्रदेश के ऊपर से एक लो प्रेशर एरिया (कम दवाब का क्षेत्र) गुजर रहा है। वहीं, पश्चिमी हिस्से से ट्रफ की एक्टिविटी है। ये दोनों ही सिस्टम स्ट्रॉन्ग है। इस वजह से पूर्वी और उत्तरी हिस्से में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ भी सक्रिय है, जो पूरे प्रदेश में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश करा रहे हैं।

एमपी में 24 जिलों में मानसूनी बारिश

मध्यप्रदेश के बचे 2 जिले भिंड और मऊगंज में भी शुक्रवार को मानसून ने एंट्री दे दी। वहीं, शिवपुरी के कुंअरपुर गांव के पास उफनती पुलिया पार कर रहा ट्रैक्टर बह गया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर में सवार चारों लोगों को बचा लिया। धार जिले के मांडू की खुद नदी में एक युवक की डूबने से मौत हो गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak