khabar abhi tak

सांप ने डसा और खुद मर गया

बालाघाट में युवक की हालत सामान्य

बालाघाट। प्रदेश के बालाघाट स्थित खुड़सोड़ी गांव में एक चौंकाने वाली घटना ने सभी को दंग कर दिया। यहां एक सांप ने सचिन नागपुरे नाम के युवक को डस लिया और खुद ही 5 मिनट के भीतर तड़प-तड़प कर मर गया। यह घटना 19 जून की बताई जा रही है। सचिन अपने खेत की ओर जा रहे थे, तभी उसका पैर एक जहरीले सांप पर पड़ गया था। पैर पड़ते ही सांप ने उसे डस लिया था। सचिन ने बताया कि कुछ ही मिनटों में सांप ज़मीन पर तड़पने लगा था और उसकी मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद सचिन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

डॉक्टर से की गई चर्चा में सचिन ने बताया कि वह 8 वर्षों से नीम, करंजी, जामुन, चिड़चिड़िया, पिसुंडी जैसे औषधीय पेड़ों की दतून से दांत साफ करते हैं। उनकी इस दिनचर्या ने उनके खून को औषधि तत्वों से भर दिया है, जिससे सांप की मौत हो गई। 

उधर, वन विभाग के रेंजर धर्मेंद्र बिसेन का दावा है कि यह रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस है। हो सकता है कि सांप ने डंसते ही अचानक मुड़ने या झटके से अपनी जहर थैली फाड़ दी हो, जिससे उसकी जान चली गई हो।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak