khabar abhi tak

योग दिवस : सामूहिक योगाभ्यास में दिखाई दिया प्राणायाम, देखें वीडियो





रानीताल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इन्डोर हॉल में किए विभिन्न आसन

जबलपुर। ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को जिले के स्कूलों, कॉलेजों, नगरीय निकायों, विकासखण्ड मुख्यालयों एवं ग्राम पंचायतों में योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किये गये। योगाभ्यास के इन कार्यक्रमों में हजारों लोगों ने उत्साह से भागीदारी की। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य' के लिये योग की थीम पर किया गया। 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास 'योग संगम' का जिले का मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित रानीताल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इन्डोर हॉल में आयोजित किया गया। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के मुख्य आतिथ्य में स्कूली बच्चों, जन प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अनुसार योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया तथा प्राणायाम किया। इस दौरान सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, डॉ अभिलाष पांडे, भाजपा के नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, नगर निगम के अध्यक्ष रिकुंज विज, कलेक्टर दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्टर नाथूराम गौंड शामिल रहे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak