khabar abhi tak

दर्दनाक हादसा: बस की खिड़की से झांक रहा था मासूम, सिर सड़क पर धड़ रह गया बस में, मौत

हाथरस। रविवार को उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले के कैलोरा चौराहे के पास एक दर्दनाक हादसे में 11 साल के मासूम अली की दर्दनाक मौत हो गई। बारात में शामिल होने जा रही बस में सवार अली खिड़की से सिर बाहर निकाले हुए था। उसी दौरान बाजे से गुजर रही पिकअप गाड़ी की चपेट में आ गया। पल भर में उसका सिर धड़ से अलग हो गया था। 

यह घटना हाथरस जंक्शन के पास की है। मकसूद नगर से अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ आया अली, सिकंदराराऊ के मेवली गांव जा रही बारात की बस में विंडो सीट पर बैठा था। सुबह 10 बजे बस राष्ट्रीय राजमार्ग पर थी। तभी अली ने उत्साह में अपना सिर खिड़की से बाहर निकाला। उसी दौरान तेज रफ्तार टाटा मैजिक पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि अली का सिर कटकर सड़क पर लुढ़क गया, जबकि उसका धड़ बस की सीट पर ही रह गया।

हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। जोरदार आवाज सुनकर ड्राइवर ने बस रोकी और नीचे उतरकर देखा तो अली का कटा हुआ सिर सड़क पर पड़ा था। खून से सनी सीट पर पड़ा धड़ देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर मौजूद शहाबुद्दीन ने बताया अली खिड़की के पास बैठा था। अचानक एक तेज आवाज आई। देखा तो उसका सिर गायब था और सीट खून से लथपथ थी। नीचे सिर सड़क पर पड़ा था। सूचना मिलते ही हाथरस जंक्शन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने पिकअप गाड़ी को जब्त कर चालक से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak