khabar abhi tak

चाची ने लिए भतीजे के साथ 7 फेरे, देखें वीडियो




जुमई (बिहार)।
बिहार से प्रेम प्रसंग का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सात जन्म तक साथ निभाने का वादा कर सात फेरे लेने वाली महिला ने अपने पति और प्यारी सी बेटी को छोड़कर प्रेमी के संग शादी रचा ली। यह मामला अब सुर्खियों में है।

प्यार कभी भी कहीं भी और किसी से भी हो सकता है। इस पर किसी का जोर नहीं, ऐसी कहावत तो सुनी ही होगी। बिहार के जमुई में तो हद ही पार हो गई। यहां शादीशुदा महिला को अपने ही भतीजे से प्यार हो गया। दोनों छिप-छिपकर मिलने लगे। पति को भनक लगी तो मामला थाने तक जा पहुंचा। वहां खूब हंगामा बरपा। समझाइश के बाद पत्नी अपने पति के साथ लौट गई, लेकिन 6 दिन पहले विवाहिता घर से भाग गई।

यह घटना टाउन थाना क्षेत्र के एक गांव की है। 8 साल पहले आयुषी और विशाल की शादी हुई थीं। शादी के बाद एक बेटी भी हुई। दोनों के बीच रिश्ता ठीक चल रहा था। इस बीच दो साल पहले महिला के जिंदगी में गांव के ही एक युवक की एंट्री हो गई। गांव के रिश्ते से महिला के पति का दूर का भतीजा लगता था। दोनों के बीच घंटों बाद होने लगी। आयुषी अपने भतीजे सचिन के साथ ही रहने की जिद करती थी। इस मामले में एक बार महिला थाना में पति ने आवेदन दिया था, जिसके आधार पर दोनों को बुलाकर मामले का निष्पादन कराया गया। लगा कि अब सब कुछ ठीक से गुजरेगा। इसी बीच प्रेमी और पति के बीच तू-तू, मैं-मैं होने लगी। आयुषी से सचिन मिलजुल रहा था। आखिरकार 6 दिन पहले आयुषी अपना घर छोड़ सचिन के साथ फरार हो गई।

पति ने की शिकायत 

विशाल ने इस मामले में हथियार के बल पर पत्नी के अपहरण कि लिखित शिकायत की। उसका कहना था कि 6 दिन पहले वो मेरे साथ थी। उसी रात को वो गायब हो गई। अपहरण करने का आरोप सचिन पर ही लगा। पुलिस का जब दबाव पड़ा तो सचिन और आयुषी न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। दोनों के बयान दर्ज हुए। आयुषी सचिन के साथ ही रहने को तैयार हुई। बेटी अपने पिता विशाल दुबे के पास है। आयुषी कोर्ट में बयान देने के बाद गांव के ही शिव मंदिर में सचिन के साथ शादी रचा ली। सचिन और आयुषी के इस करतूत का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। आखिरकार, सचिन को आयुषी के साथ वो इलाका छोड़ना पड़ा। दोनों अब कहीं और रह रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak