khabar abhi tak

फिर नीले ड्र्म से निकला जिन्न ! लाश के बंधे थे हाथ-पैर


खाली प्लॉट में पड़ा था नीला ड्रम, आ रही थी बदबू

लुधियाना। पंजाब के शेरपुर चौक के पास एक नीले ड्रम से एक शव बरामद हुआ। शव के हाथ पैर रस्सी से बांधे गए थे। इसे नीले ड्रम के अंदर एक बोरे में बंद करके रखा गया था। इसके बाद ड्रम को एक खाली पड़े प्लॉट में फेंका गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बुधवार की सुबह पुलिस को खाली पड़े प्लॉट के आसपास रहने वाले लोगों ने सूचना दी। लोगों ने बताया कि कई दिन से खाली प्लॉट से बदबू आ रही थी। ड्रम के पास जाकर देखा तो ये बदबू ड्रम के अंदर से ही आ रही थी। लोगों ने ड्रम को खोलकर देखा। उसके अंदर एक बोरा था, जिसमें एक व्यक्ति के पैर नजर आ रहे थे। 

हाथ-पैर बंधा मिला शव

पुलिस मौके पर पहुंची और ड्रम के अंदर देखा तो उसके अंदर बोरे में एक व्यक्ति के हाथ-पैर बंधा शव था। शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है कि ये मृत व्यक्ति कौन है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये शव किस का है और किस ने इस ड्रम को खाली प्लॉट में फेंका। 

खंगाला जा रहा सीसीटीवी फुटेज

शव की शिनाख्त और पतासाजी के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस ड्रम को किसी गाड़ी में रखकर खाली प्लॉट में लाया गया है। हालांकि, अभी कुछ भी सामने नहीं आया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak