khabar abhi tak

उप मुख्यमंत्री देवड़ा का राजस्व अभिलेखागार का अवलोकन

जियोस की बैठक में शामिल हुये

जबलपुर। उप मुख्यमन्त्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने कलेक्टर कार्यालय के नवीनीकृत राजस्व अभिलेखागार का अवलोकन किया। इसे और हाईटेक बनाने के लिये कलेक्टर दीपक सक्सेना काे कहा। राजस्व अभिलेखागार के अवलोकन के दौरान उप मुख्यमंत्री के साथ सांसद आशीष दुबे, राज्य सभा सदस्य सुमित्रा वाल्मीकि, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, डॉ अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, संतोष वरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा मुकेश गोंटिया, भाजपा के नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर एवं ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल  मौजूद थे। उप मुख्यमंत्री अवलोकन के बाद जिला योजना समिति की बैठक में शामिल हुये।  जिला योजना समिति की बैठक में जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पर तथा सिविल डिफेंस प्लान के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak