khabar abhi tak

एक दिन के बाद फिर टूटा शेयर बाजार

भारत-पाक सीमा पर तनाव से बाजार स्थिर नहीं

जबलपुर। एक दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार फिर टूट गया है। घरेलु शेयरों में गिरावट दिखाई दे रही है। एशियाई बाजारों का असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स 200 अंक से अधिक गिरावट के साथ खुला जबकि निफ्टी 24,650 के नीचे गई। सुबह बीएसई सेंसेक्स 501 अंक गिरावट के साथ 80,828 अंक पर आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 131 अंक गिरावट के साथ 24,535 अंक पर खिसक गया था। दोपहर तक बाजार की चाल में तेजी आई है और सेंसेक्स और निफ्टी 50 क्रमशः 81,350 और 24,700 के स्तर तक पहुंच गई थी।

बाजार विषेशज्ञ आशुतोष जैन के मुताबिक सुबह के बाद निफ्टी के 14 शेयर तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे, जबकि बाकी शेयरों में गिरावट आई थी। जेएसडब्ल्यू स्टील, हीरो मोटोकॉप, अडानी पोर्ट्स, श्रीराम फाइनेंस और टेक महिंद्रा में तेजी आई है। दूसरी ओर डॉ रेड्डी, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, ओएनजीसी और सन फार्मा में गिरावट आई। एक दिन की तेजी के बाद घरेलू शेयर बाजार में आज फिर गिरावट दिखाई दे रही है। एशियाई बाजारों में आई गिरावट का असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिला। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak