khabar abhi tak

तालाब में नहाते समय 4 बच्चों की मौत...सिवनी का मामला


सिवनी।
तालाब में नहाते वक्त डूबने से 4 बच्चो की मौत हो गई। मामले की जानकारी लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक रविवार शाम सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र में तालाब में नहाते समय डूबने से 4 मासूमो की मौत हो गई। तालाब में नहाते समय चारों बालक गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। 

खेत में काम करने गए थे परिजन
हादसे के वक़्त चारो बच्चो के परिजन खेत पर काम करने गए थे। जब वे वापस लौटे तो बच्चे घर पर नहीं थे, जिकसे बाद उन्होंने बच्चो को तलाशना शुरू किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के कपड़े तालाब के पास पढ़े हुए देखे। जिसके बाद उन्हें खोजने का प्रयास किया तो चारों बच्चे तालाब के अंदर मिले जानकारी के मुताबिक तालाब से निकालने के बाद चारों बच्चों की मौत हो चुकी थी। इस हादसे में 5 वर्षीय ऋषभ पिता प्यारे लाल विश्वकर्मा, 6 वर्षीय आरव पिता यशवंत यशवंत तुमराम, 10 वर्षीय ऋतिक पिता सुनील चक्रवर्ती, 8 वर्षीय आयुष पिता सोनू शामिल हैं। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस, तहसीलदार और एसडीएम मौके पर पहुंचे जिन्होंने चारों बच्चों का पीएम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।




Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak