khabar abhi tak

पश्चिम मध्य रेल ने किया 4.33 मिलियन टन माल लदान...पिछले वर्ष के मुकाबले बेहतर किया प्रदर्शन


जबलपुर ।
पश्चिम मध्य रेल ने माल लदान में लगातार वृद्धि दर्ज करते हुए इस वित्तीय वर्ष के पहले माह में बेहतर प्रदर्शन किया है। पमरे महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में और वाणिज्य विभाग तथा परिचालन विभाग एवं बीडीयू टीम के संयुक्त प्रयासों से इस वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहले माह अप्रैल में 4.33 मिलियन टन माल लदान किया। उल्लेखनीय है कि गत वित्तीय वर्ष 2022-2023 में पमरे ने 52.21 मिलियन टन माल लदान किया था, जो कि पिछले वर्ष 2021-22 की अवधि में की गई लोडिंग 46.40 मिलियन टन की तुलना में 12.52 प्रतिशत अधिक रहा। इस संबंध में जनसंपर्क विभाग द्वारा बताया गया कि पश्चिम मध्य रेल पर माल यातायात में कमोडिटी वाइज कई सामग्रियों का लदान किया जाता है, जिसमें मुख्यत: कोयला, खाद्यान्न, आयरन ओर, सीमेंट तथा अन्य कमोडिटी सहित कंटेनर लोडिंग में बेहतर प्रदर्शन किया।
माल यातायात को बढ़ाने ये किए जा रहे प्रयास  
-फ्रेट लोडिंग को बढ़ावा देने के लिए पमरे मुख्यालय और तीनों मंडलों में व्यापार विकास इकाइयां (बीडीयू) स्थापित की गई हैं। इसके तहत नये लोडिंग स्ट्रीम से माल यातायात को बढ़ावा दिया जा रहा है। माल व्यापारियों के साथ निरंतर बैठकें की जाती हैं ।
-मालगाडिय़ों की औसत गति में वृद्धि करके अलग-अलग रेल खण्ड की क्षमता में वृद्धि और इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी बढ़ाया।  साथ ही साथ ऑपरेशनल सुधार भी किए गए ।
-गुड्स टर्मिनल की वर्किंग में सुधार एवं मालगाडिय़ों के डिटेंशन को कम किया गया। इससे मालगाडिय़ों के संचालन में तेजी आई और माल ढुलाई में वृद्धि हुई।
? माल गोदामों में राउण्ड द क्लॉक यानि चौबीस घंटे लोडिंग एवं अनलोडिंग सेवाएँ शुरू की गईं । इसके अलावा नए माल गोदामों को विकसित करके उन्नयन कार्य किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak