khabar abhi tak

परीक्षार्थियों के लिए चलेगी कोटा-दानापुर परीक्षा स्पेशल ट्रेन...आज से आरक्षण की सुविधा हुई चालू


जबलपुर।
रेल प्रशासन द्वारा कोटा के परीक्षार्थियों की सुविधा के मद्देनजर गाड़ी सं 09819/09820 कोटा-दानापुर-कोटा के मध्य परीक्षा स्पेशल ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया गया है। ग्रीष्मकालीन सीजन में यात्री भार को कम करने एवं विशेषकर उत्तरप्रदेश/बिहार जाने वाले कोटा के परीक्षाथियों की सुविधा को ध्यान में रखते हए एक परीक्षा स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के कोटा मण्डल पर रेल प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा है। रेलयात्री किसी भी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आईआरसीटिसी की वेबसाईट से आज दिनांक 9 मई को दोपहर 3 बजे से आरक्षण की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। गाड़ी संख्या 09819/09820 कोटा-दानापुर-कोटा के मध्य परीक्षा स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओ में कोटा से बुधवार, 10 मई तथा दानापुर से गुरूवार, 11 मई को 1-1 ट्रिप चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित टू टियर 2 कोच, वातानुकूलित थ्री टियर 2 कोच, इकोनामी थ्री टियर 2 कोच,  स्लीपर 10 कोच, सामान्य श्रेणी 3 कोच, 1 जनरेटरकार एवं 1 एसएलआर सहित कुल 21 कोच होंगे। गाड़ी सं 09819 कोटा से दानापुर के लिए बुधवार 10 मई को कोटा से शाम 7ः15 बजे प्रस्थान कर सवाई माधोपुर रात 8ः38 बजे, गंगापुर सिटी रात 9ः25 बजे, बयाना रात 10ः58 बजे, आगरा कैन्ट मध्य रात 12ः35 बजे, शमशाबाद टाउन 2ः40 बजे, इटावा भोर 3ः30 बजे, कानपुर सेन्ट्रल सुबह 6ः10 बजे, लखनऊ सुबह 8ः10 बजे, अयोध्या सुबह 10बजे, जौनपुर दोपहर 12ः35, वाराणसी दोपहर 3 बजे, पं. दीन दयाल उपाध्याय शाम 4 बजे, बक्सर शाम 5ः20 बजे, आरा शाम 6ः05 बजे पहुँचकर अगले दिन शाम 7 बजे दानापुर को पहुँचेगी।  

वापसी मे ये रहेगा समय

इसी प्रकार वापसी में गाड़ी सं 09820 दानापुर से कोटा गुरूवार, 11 मई दानापुर से रात 10ः30 बजे प्रस्थान कर आरा रात्रि 11ः18 बजे, बक्सर मध्य रात 12ः10 बजे, पं. दीन दयाल उपाध्याय 2ः50 बजे, वाराणसी सुबह 4ः20 बजे, जौनपुर सुबह 6ः05 बजे, अयोध्या सुबह 9  बजे, लखनऊ दोपहर 12 बजे, कानपुर सेन्ट्रल दोपहर 1ः50 बजे, इटावा शाम 4ः35 बजे, शमशाबाद टाउन शाम 5ः20 बजे, आगरा कैन्ट शाम 7ः25 बजे, बयाना रात 9ः05 बजे, गंगापुर सिटी रात 10ः05 बजे एवं सवाई माधोपुर रात 10ः58 बजे पहुँचकर अगले दिन रात्रि1ः05 बजे कोटा पहुँचेगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak